IMG-LOGO
Home एफसीआई परीक्षा 2020 ऑनलाइन तैयारी सामान्य ज्ञान के रूप में।

एफसीआई परीक्षा 2020 ऑनलाइन तैयारी सामान्य ज्ञान के रूप में।

by BhartiyaExam - 10-Jan-2020 05:27 PM {{viewCount}} Views {{commentsList.length}} Comment

  1. प्रश्‍न – दूध से दही बनाने में कौनसा बैक्‍टीरिया सहायक होता है?
    उत्‍तर – लैक्‍टोबैसिलस (Lacto-bacillus)
  2. प्रश्‍न – किस अंग के कार्य न करने पर डाइलेसिस (Dialysis) किया जाता है?
    उत्‍तर – वृक्‍क(Kidney)
  3. प्रश्‍न – मनुष्‍य के मस्तिष्‍क का सबसे बड़ा भाग क्‍या होता है?
    उत्‍तर – प्रमस्तिष्‍क (Cerebrum)
  4. प्रश्‍न – राइफल चलाने पर लगने वाला झटका किसके संरक्षण का उदाहरण है?
    उत्‍तर – रेखीय संवेग के संरक्षण (Conservation of linear momentum) का
  5. प्रश्‍न – प्रयोगशाला में सर्वप्रथम जीन का संश्‍लेषण करने वाला वैज्ञानिक कौन है?
    उत्‍तर – हरगोविन्‍द खुराना
  6. प्रश्‍न – चन्‍द्रमा पर वायुमण्‍डल न होने का क्‍या कारण हे?
    उत्‍तर – वहाँ सभी गैसों का वर्ग माध्‍य मूल वेग(Root mean square velocity) उनके पलायन वेग (Escape Velocity) से अधिक है।
  7. प्रश्‍न – किस एक कोशिकीय शैवाल (Unicellular Algae) का उपयोग अन्‍तरिक्ष में खाद्य की समुचित पूर्ति के लिए किया जाता है?
    उत्‍तर – क्‍लोरेला (Chlorela)
  8. प्रश्‍न – प्राकृतिक रबर किसका बहुलक (Polymer) है?
    उत्‍तर – आइसोप्रीन (Isoprene) का
  9. प्रश्‍न – द्रव्‍य की चौथी अवस्‍था क्‍या कहलाती है?
    उत्‍तर – प्‍लाज्‍मा (Plasma) 
  10. प्रश्‍न – प्रत्‍यावर्ती धारा की माप किस यंत्र से की जाती हे?
    उत्‍तर – तप्‍त तार अमीटर (hot Wire Ammeter) से
  11. प्रश्‍न – प्रकाश तरंगों के किस गुण से उनके अनुप्रस्‍थ होने का प्रमाण मिलता है?
    उत्‍तर – ध्रुवण(Polarisation) से
  12. प्रश्‍न – एक वृत्‍ताकार वलय (Circular Ring) का गुरूत्‍व केन्‍द्र कहाँ होता है?
    उत्‍तर – वलय वृत्‍त के केन्‍द्र पर
  13. प्रश्‍न – मानव रक्‍त का pH मान होता है?
    उत्‍तर –7.4
  14. प्रश्‍न – खनिज संरचना की दृष्टि से हीरा क्‍या होता है?
    उत्‍तर – कार्बन
  15. प्रश्‍न – ग्रह गति (Planetary Motion) का सिद्धान्‍त किसने प्रतिपादित किया?
    उत्‍तर – कोप्‍लर ने
  16. प्रश्‍न – हाइड्रोजन बम किस सिद्धान्‍त पर आधारित है?
    उत्‍तर – नाभिकीय संलयन (Nuclear Fusion)पर
  17. प्रश्‍न – प्रोट्रॉन की खोज किसने की थी?
    उत्‍तर – रदरफोर्ड ने
  18. प्रश्‍न – कौनसा पदार्थ पृथ्‍वी पर तीनों अवस्‍थाओं में पाया जाता है?
    उत्‍तर – पानी
  19. प्रश्‍न – हीरे के सम्‍बन्‍ध में कैरेट (Carat) क्‍या होता हे?
    उत्‍तर – हीरे के भार का मात्रक (Unit of Weight of diamond)
  20. प्रश्‍न – गैल्‍वेनीकृत लोहे पर किसका लेप होता है?
    उत्‍तर – जिंक का


Previous Next

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *