IMG-LOGO
Home General Knowledge science

General Knowledge science

by BhartiyaExam - 23-Nov-2017 04:58 PM {{viewCount}} Views {{commentsList.length}} Comment

प्रश्न 1. गति क्या है? गति के विभिन्न प्रकारों पर टिप्पणी करें।
उत्तर यदि वस्तु की स्थिति में वक्त के साथ बदलाव हो रहा है, तो वस्तु गति अवस्था में कहलाती है। गति तीन प्रकार की होती है।
(i) सरल रेखीय स्थानान्तरीय गति।
(ii) वृत्तीय घूर्णन गति।
(iii) दोलनीय कंपनिक गति।

प्रश्न2. रेत पर चलना कठिन क्यों है?
उत्तर रेतपर चलना कठिन है क्योंकि जब पैरों से रेत पर बल लगाया जाता है, तो रेत पीछे की ओर विस्थापित होता है, जिससे वह प्रतिक्रिया स्वरूप उतना बल प्रदान नहीं कर पाती है। यह न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम है।

प्रश्न3 पहाड़ गर्मियों में भी किस कारन ठंडे रहते हैं?
उत्तर पहाड़ों की सतह का समतल होना तथा अधिकतर भाग छाया से ढंके रहना है। दूसरा, पहाड़ों पर सूर्य की किरणें सीधी ना पड़कर तिरछी पड़ती हैं।वे अधिक क्षेत्रफल पर फैल जाती हैं। इस प्रकार समतल की अपेक्षा पहाड़ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर कम ऊष्मीय ऊर्जा आपतित होती है। अतः पहाड़ गर्मियों में भी ठंडे रहते हैं।


प्रश्न4. सोनार क्या है?
उत्तर यह शब्द साउण्ड नेवीगेशन व रेंजिंग से मिलकर बना है। सोनार ऐसी युक्ति है, जिसमें जल में स्थित पिण्डों की दूरी, जल के अन्दर मछलियों के समुदाय, शत्रुओं की पनडुब्बी आदि का पता लगाने मको लिए पराश्रव्य तरंगों का उपयोग होता है।

 

प्रश्न 5. सागरीय तापीय ऊर्जा क्या है?
उत्तर सागरकी सतह के जल तथा गहराई के जल के ताप में अंतर से जो ऊर्जा उत्पन्न होती है सागरीय ताप ऊर्जा कहलाती हंै।

प्रश्न6. विशिष्ट ऊष्मा क्या हैं?
उत्तर किसी पदार्थ के एकांक द्रव्यमान का ताप 10C बढ़ाने के लिए जितनी  ऊष्मा की जरुरत होती है पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा कहते हैं।

प्रश्न7. विद्युत विभव से क्या हैं?
उत्तर एकांकआवेश को अनन्त से विद्युत क्षेत्र के एक बिन्दु तक लाने में किए गए कार्य को विद्युत विभव कहते है। इसका मात्रक वोल्ट (V) होता है।

प्रश्न8. विद्युत सामर्थ्य क्या है?
उत्तर विद्युतक्षेत्र में एकांक समय अवधि के लिए किए गया कार्य  विद्युत सामर्थ्य कहलाता हैं। इसका SI मात्रक वाॅट (W)  है।

 

Gk quiz

प्रश्न9. अर्द्ध आयु को समझाइए?
उत्तर किसी रेडियोएक्टिव पदार्थ की आधी मात्रा को विघटित होने में लगने वाला वक्त पदार्थ की अर्द्ध आयु कहलाती है। जैसे- यूरेनियम-236 की अर्द्ध आयु 4.51×109 वर्ष होती है।

प्रश्न10. द्रव्यमान क्षति क्या होती है?
उत्तर नाभिक में न्यूट्राॅनों एवं प्रोटाॅनों के द्रव्यमानों का योग नाभिक के वास्तविक द्रव्यमान से अधिक होता है। यह द्रव्यमान का अंतर द्रव्यमान क्षति कहलाता हैं।


प्रश्न11. लोलक घड़ी को मैदान से पहाड़ पर ले जाने पर धीमी हो जाती है?
उत्तर ऊंचाईबढ़ने से गुरुत्वीय त्वरण  के मान में कमी होती है, जिससे लोलक घड़ी के पेण्डुलम का आवर्तकाल बढ़ता है और घड़ी धीमी हो जाती है।

प्रश्न12. डाॅप्लर प्रभाव के उपयोग है?
उत्तर (i)गतिमान पिण्डों (हवाई जहाज, पनडुब्बी आदि)
राडार, सोनार आदि की चाल ज्ञात करने में।
(ii) तारों एवं गैलेक्सी की चाल ज्ञात करने में।
(iii) सूर्य की घूर्णन चाल ज्ञात करने में।
(iv) चिकित्सा विज्ञान में-सोनोग्राफी, इकोकाॅर्डियोग्राम आदि।

 


Previous Next

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe

Get all latest content delivered to your email a few times a month.