IMG-LOGO
Home सीमा रेखाएं - प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ

सीमा रेखाएं - प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ

by BhartiyaExam - 13-May-2017 03:14 PM {{viewCount}} Views {{commentsList.length}} Comment

 डूरंड रेखा (Durand Line)
                     


अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर 2,640 किलोमीटर लम्बी सीमा रेखा को डूरंड रेखा कहते हैं| यह रेखा सन 1893 में ब्रिटिश इंडिया और अफ़ग़ान प्रतिनिधियों के बीच हई एक सहमती का नतीजा है| इस रेखा का नाम ब्रिटिश इंडिया के तत्कालीन विदेश मंत्री सर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था|



  
 मैकमोहन रेखा (Macmahon Line)                             



700 किमी. लम्बी इस रेखा को 1914 में सर मैकमोहन (ब्रिटेन) ने भारत-चीन सीमा के विवाद को सुलझाने के लिए तैयार किया था |



 रेडक्लिफ रेखा
यह रेखा, भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमाओं का निर्धारण करती है | यह सीमा 3310 किमी लम्बी है | 15 अगस्त 1947 को सर रेडक्लिफ ने इस सीमा का निर्धारण किया था |


 हिंडनबर्ग रेखा
यह रेखा जर्मनी और पोलैंड के मध्य स्थित है | प्रथम विश्व युद्ध के समय जर्मनी की सेना इसी रेखा से लौटी थी



 मैनरहीन रेखा
सोवियत रूस और फ़िनलैंड के बीच की रेखा है |



 मैगीनाट रेखा 
 मैगीनाट रेखा फ़्रांस द्वारा खिंची गयी जर्मनी और फ़्रांस के बीच की सीमा रेखा है | यह रेखा कंक्रीट, लोहा इत्यादि से मिलकर बनी है | इसका निर्माण 1929 से 1938 के बीच किया गया था |





 17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)
17 वीं समानांतर रेखा (17th Parallel): यह उत्तरी वियतनाम तथा द. वियतनाम के बीच स्थित थी| वियतनाम के एकीकरण के पहले यह देश को दो भागों में बांटती थी। अब यह रेखा नही है क्योंकि       वियतनाम अब संयुक्त हो गया है | 


   
  
24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)
24 वीं समानांतर रेखा (24th Parallel): यह रेखा भारत तथा पाकिस्तान के बीच कच्छ के पास स्थित है| पाकिस्तान के अनुसार यह रेखा भारत पाकिस्तान के बीच ठीक - ठीक सीमा का निर्धारण करती है लेकिन भारत इस रेखा को स्वीकार नहीं करता है।




38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)
38 वीं समानांतर रेखा (38th Parallel): यह उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया को दो भागों में बांटती है |



1410 पश्चिमी देशांतर रेखा 
1410 पश्चिमी देशांतर रेखा: यह अलास्का (USA)  और कनाडा के बीच की सीमा रेखा है |




 49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)
49 वीं समानांतर रेखा (49th Parallel): यह उत्तरी अमेरिका तथा कनाडा को दो भागों में बांटती है।



ओडरनीसे रेखा (Order-Neisse Line) 
ओडरनीसे रेखा (Order-Neisse Line): यह पूर्व जर्मनी त​था पोलैंड के बीच स्थित है और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद निर्धारित की गई।



सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line)
सीजफ्राइड रेखा (Seigfrid Line): यह जर्मनी तथा फ्रांस के बीच है और इसे जर्मनी ने बनाया है |


Previous Next

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe

Get all latest content delivered to your email a few times a month.

Important General Knowledge