IMG-LOGO
Home सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी : पर्यावरण, 1 to 25

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी : पर्यावरण, 1 to 25

by BhartiyaExam - 16-Nov-2017 01:34 PM {{viewCount}} Views {{commentsList.length}} Comment

1. पर्यावरण क्या है?— हमारे चारों ओर का वातावरण, जो कि हमें व अन्य जीवधारियों को प्रभावित करता है
2. भारत में सबसे अधिक वन कहा हैं?— मध्य प्रदेश
3. पौधे जीवधारियों को सांस लेने के लिए………..मुक्त करते हैं।— ऑक्सीजन
4. कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड द्वारा कौनसा प्रदूषण फैलता है?— वायु प्रदूषण
5. बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड परीक्षा किस तरह के प्रदूषण को मापने के लिए की जाती है?— जल प्रदूषण


6. (PAN) क्या है?— वायु प्रदूषक
7. राष्ट्रीय पर्यावरण अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है?— नागपुर ( महाराष्ट्र )
8. वायुमण्डल में ओजोन परत हमारी रक्षा कैसे करती है?— पराबैंगनी किरणों से
9. वायुमण्डल में कौन-सी गैस सबसे ज्यादा पायी जाती है?— नाइट्रोजन
10. आकाश नीला क्यो दिखाई देता है?— प्रकीर्णन के कारण


11. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?— 5 जून
12. ‘ग्रीन हाउस प्रभाव’ के से पृथ्वी का तापमान बढ़ता है या घटता है?— बढ़ जाता है
13. ‘पर्यावरण का दुश्मन’ कौन से पेड को कहा जाता है?— यूकेलिप्टस ( सफेदा )
14. ग्रीन हाउस प्रभाव को समझाइए है?— ग्रीन हाउस प्रभाव में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर आ तो जाती है, लेकिन कार्बन डाइऑक्साइड गैस के घेरे के कारण वापस नहीं जा पाती है
15. राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार कितना  भू-भाग पर वन होना जरुरी है?— 33 प्रतिशत


16. ‘ग्रीन’ पीस है?— पर्यावरण योजना
17. चिपको आन्दोलन के पीछे मुख्य उददेश्य को समझाइए है?— वनों की सुरक्षा
18. भारत सरकार ने केन्द्र में ‘पर्यावरण विभाग’ की स्थापना कब की?— 1980 में
19. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( UNEP) का मुख्यालय किस देश मे है?— नैरोबी ( केन्या )
20. फोटो कॉपी मशीन में किस तरह की गैस उत्पादित होती हैं?— ओजोन


21. विश्व वन्य जीव कोष ने प्रतीक के रूप में किस पशु को लिया?— पांडा
22. भारत का कौनसा राज्य ‘टाइगर राज्य’ के नाम से जाना जाता है?— मध्य प्रदेश
23. वन महोत्सव किसने शुरु किया?— के. एम. मुंशी
24. विश्व वन्यजीव संरक्षण कोष किस देश मे स्थित हैं?— सिवटजरलैण्ड
25. सबसे पुराने समय से उगाया जाने वाला फल कौन-सा है?— खजूर

 


Previous Next

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe

Get all latest content delivered to your email a few times a month.

Important General Knowledge