IMG-LOGO
Home india river general knowledge in hindi

india river general knowledge in hindi

by BhartiyaExam - 12-Sep-2019 08:38 PM {{viewCount}} Views {{commentsList.length}} Comment

सिंधु (Indus)

 भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है? – सिंधु.

 सिंधु नदी की कुल लम्बाई है? – लगभग 3,200 किमी (2,000 मील)

 सिंधु नदी का उद्गम स्थल है? – चीन के तिब्बत क्षेत्र में सेंगे और गर नदियों का संगम (कैलाश-मानसरोवर के पास स्थित)

 सिंधु नदी भारत के जिस एकमात्र राज्य से होकर गुजरती है वह है? – जम्मू और कश्मीर

 किस नदी को “लॉयन रिवर” (‘Lion River’) के उप-नाम से भी जाना जाता है? – सिंधु

 जम्मू और कश्मीर में सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन सी हैं? – श्योक, सिगर और गिलगित

 उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान-अफगानिस्तान से निकलकर सिंधु में मिलने वाली नदियां हैं? – गुमल, झोब, तोची और स्वात

 सिंधु कौन से सागर में गिरती है? – अरब सागर में

 अरब सागर में गिरने से पूर्व सिंधु कौन से प्रमुख पाकिस्तान के शहर से होकर गुजरती है? – कराची

ब्रह्मपुत्र (Brahmaputra)

 

 ब्रह्मपुत्र का उद्गम स्थल क्या है? – चीन के तिब्बत क्षेत्र में स्थित आंग्सी ग्लेशियर (कैलाश-मानसरोवर के पास स्थित)

 ब्रह्मपुत्र की कुल लम्बाई? – 2,900 किमी (1,800 मील)

 ब्रह्मपुत्र का चीन में क्या नाम से है? – सांग्पो (Tsangpo)

 ब्रह्मपुत्र किस राज्य से होकर भारत में आती है? – अरुणाचल प्रदेश

 अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र को जिन नामों से जाना जाता है वह है? – सियांग और दिहांग (जब ब्रह्मपुत्र पहाड़ी क्षेत्र से होकर अरुणाचल में जाती है तो इसे सियांग कहते है और अरुणाचल के मैदानी क्षेत्र में पहुंचने के बाद इसे दिहांग कहते है)

 ब्रह्मपुत्र नदी अपने मार्ग में कितनी बार दिशा बदलती है? – दो बार (एक बार चीन से भारत की सीमा में प्रविष्ट होने के समय और दूसरी बार भारत से बांग्लादेश में प्रविष्ट होने के समय)

 ब्रह्मपुत्र भारत के कितने राज्यों से गुजरती है? – दो (अरुणाचल प्रदेश और असम)

 ब्रह्मपुत्र की लम्बाई किस राज्य में अधिक है – अरुणाचल प्रदेश या असम?

 असम को कौन सा शहर ब्रह्मपुत्र के तट पर है? – गुवाहाटी

 ब्रह्मपुत्र को बांग्लादेश में क्या नाम है? – जमुना (भारत की यमुना नदी से अलग है)

 ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियाँ हैं? – दिबांग और लोहित(अरुणाचल प्रदेश में), कामेंग (असम में) और गंगा (या पद्मा), तीस्ता और मेघना (बांग्लादेश में)

 ब्रह्मपुत्र किस नदी से मिलकर सुन्दरबन के विशाल डेल्टा बनाती है? – गंगा या पद्मा

 ब्रह्मपुत्र किस सागर में मिलकर विलुप्त होती है? – बंगाल की खाड़ी

 वो देश जो ब्रह्मपुत्र के पानी के विशाल प्रवाह को देखते हुए इस पर बांध बनाने की योजना बना रहा है, जिससे भारत में ब्रह्मपुत्र के पानी में काफी कमी आने की संभावना है? – चीन

 


Previous Next

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe

Get all latest content delivered to your email a few times a month.

Important General Knowledge